फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ आएंगे आईसीपी पर, मलिक बोले भाजपा सरकार बढ़ाएगी इंडो-पाक ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कल आईसीपी आएंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन

पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने दी जानकारी, नई सुविधाओं का करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 22 जनवरी को अटारी स्थित इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट आएंगे और वहां कई नई सहूलतों का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने दी। मलिक रविवार को जालंधर में थे।
मलिक ने कहा कि इंडो पाक ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं व सहूलतें देने के लिए वचनबद्ध है। इस समय वाघा बार्डर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ कारोबार चल रहा है। 12 तरह की वस्तुएं पाकिस्तान से लाई जा रही हैं, जिसमें ड्राई फ्रूट, खजूर, पाकिस्तानी नमक और सीमेंट प्रमुख हैं। इसके लिए इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट बना हुआ है, जहां पर कई तरह की समस्याएं थी। वहां पर कोई शेड नहीं थी। ट्रक स्कैनर नहीं थे, जिनको अब लगाया गया है। 113 कैमरे लगे थे, जिसमें 107 खराब थे। इसी तरह से रिट्रीट सेरेमनी के लिए भी स्थान कम पड़ता जा रहा था, अब वहां पर 25 हजार लोगों के लिए स्थान तैयार किया गया है। सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान-भारत की आवाजाही पर कोई असर न पड़े, इसके लिए एक अतिरिक्त गेट तैयार किया गया है। मलिक ने कहा कि इस समय इंडो पाक ट्रेड पांच हजार करोड़ का है और इन सहूलतों के शुरू होने से उनको आशा है कि यह ट्रेड पांच लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



किशन लाल की घर वापसी पर भाजपा अध्यक्ष की मोहर
जालंधर। रविवार को प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने आखिरकार पूर्व सीपीएस केडी भंडारी और किशन लाल के बीच जंग का पटापेक्ष करते हुए साफ कर दिया है कि उन्होंने किशन लाल की घर वापसी करवाई है। अगर कोई घर का सदस्य रूठकर चल जाता है तो उसको मनाकर वापस भी लाया जाता है। किशन लाल ने विधानसभा चुनाव से पहले जो बोला था, वह भावना में बहकर बोला था। उसने अपनी इस गलती का एहसास मेरे पास किया है और अब वह भाजपा का सिपाही है।
मलिक के इस बयान से पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को गहरा झटका लगा है। वे किशन लाल शर्मा की भाजपा में वापसी पर रोष व्यक्त कर रहे थे। मलिक ने जहां किशन लाल का पूरा पक्ष ले लिया वहीं भंडारी का भी सम्मान कर कहा कि वह हमारी पार्टी के सम्मानजनक नेता हैं। वहीं मलिक ने कहा कि चाहे किशन लाल ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया था लेकिन उसने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की थी।
विज्ञापन


मेरा स्टैंड क्लीयर, मैं घर बैठा हूं, घर ही बैठा रहूंगा
जालंधर। भाजपा प्रधान श्वेत मलिक द्वारा किशन लाल को भाजपा ज्वाइन करवाने के मामले में पूर्व सीपीएस केडी भंडारी का कहना है कि मेरे मन में रोष है। मेरा स्टैंड क्लीयर है और मैं घर बैठा हूं, बैठा ही रहूंगा। विधानसभा चुनाव में मुझ पर आरोप लगाया था कि सोने की 70 ईंटें खरीदी है, मेरे परिवार की छवि खराब कर बदनाम किया गया। किशनलाल को सारे सबूत दिखाने चाहिए। मेरा विरोध जारी रहेगा। रविवार को भाजपा प्रधान जालंधर में थे, उनको इसकी सूचना ही नहीं दी गई। अब पार्टी प्रधान से किशनलाल ने बंद कमरे में गलती का एहसास किया है, यह मुझे क्या पता। मेरी तो बदनामी की गई। यह कैसा कानून है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की बगावत करे और जब नया प्रधान बने तो वह बगावत करने वाले को पार्टी ज्वाइन करवा ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें