फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर से दलालों को खदेड़ा, आम लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर से दलालों को खदेड़ा
विज्ञापन

दफ्तर के मुख्य गेट पर तैनात किया गया पुलिस मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
आरटीओ दफ्तर से दलालों को खदेड़ा गया और प्रवेश गेट पर पुलिस मुलाजिम को तैनात किया है। सोमवार को फोटो खिंचवाने, पैसा जमा करवाने व अन्य खिड़कियों पर लोगों को आराम से अपने कामकाज करवाते हुए देखा गया। उधर, आरटीओ बलदेव रंधावा ने कहा कि दफ्तर के अंदर दलालों के आने पर रोक लगा दी है और दफ्तर के मुख्य गेट पर पुलिस मुलाजिम तैनात किया है। इसके अलावा सुबह और दोपहर को खुद दफ्तर में निरीक्षण करते हैं किसी भी मुलाजिम के पास कोई दलाल तो नहीं बैठा और मुलाजिम के पास किस प्रकार की फाइल पड़ी है।
आरटीओ दफ्तर में दलालों का बोलबाला होने संबंधी अमर उजाला ने 23 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी, उसके बाद से प्रशासन हरकत में आया और आरटीओ दफ्तर में दलालों पर शिकंजा कसा गया। दलालों पर सख्ती बरतने के साथ ही दफ्तर कर्मियों को समय से बिना किसी शिकायत के लोगों के कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए। आरटीओ दफ्तर में कामकाज सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ बलदेव रंधावा ने बताया उनकी प्राथमिकता पब्लिक है, पब्लिक को कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने पूरे प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि वह सुबह दस बजे व दोपहर में डेढ़ बजे दफ्तर के सभी कक्षों का राउंड कर रहे है, ताकि कोई काम पेंडिग न रहे और किसी को अपने काम के लिए पेरशान न होना पड़े। उधर, आरटीओ दफ्तर में आए अश्वनी कुमार व सुरेश शर्मा न बताया कि पहले दफ्तर के अंदर ही सौ के करीब दलाल बैठे होते थे, जैसे ही दफ्तर के गेट से प्रवेश करो, घेर लेते थे। आज उन्हें दफ्तर के अंदर कोई दलाल नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें