फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत व मिट्टी के अवैध खनन को लेकर विजिलेंस के आईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत और मिट्टी के अवैध खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई : आईजी
विज्ञापन

विजिलेंस के आईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जिले में रेत और मिट्टी के अवैध खनन को लेकर विजिलेंस के आईजी शिव कुमार वर्मा ने शुक्रवार सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गैर-कानूनी ढंग से रेत और मिट्टी की निकासी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यही नहीं आम जनता को निर्माण कार्य के लिए तय मूल्य पर रेत और मिट्टी मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

आईजी वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जिले में कहीं भी गैर-कानूनी ढंग से रेत और मिट्टी की निकासी की सूचना मिलने पर तुरंत चेकिंग की जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने कहा कि अवैध रेत खनन संबंधी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सूचना मिलने पर तुरंत चेकिंग की जाती है और आरोपियों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। माइनिंग विभाग के अधिकारी गुरजंट सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से पीबी ग्राम्स पोटर्ल आनलाइन तैयार किया है, लोग अवैध खनन संबंधी की इस पर शिकायत दे सकते हैं। इस मौके पर एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो संख्या-24एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर में अवैध रेत व मिट्टी खनन संबंधी विजिलेंस के आईजी शिव कुमार वर्मा जिले के अधिकारियों से बैठक करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें