दो सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी
सिविल अस्पताल भर्ती करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सिटी के अंतर्गत पुलिस लाइन में कार व बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पास से गुजर रहे पुलिस जवानों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। डॉ. बीएस के अनुसार बाइक चालक की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल इलाज जारी है। इस पूरे मामले के संबंध में थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया है।
अमन नगर निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस लाइन के रास्ते से हिंदू कन्या कॉलेज में पढ़ती बेटी को लेने जा रहे थे। वह जब पुलिस लाइन के अंदर पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए।
थाना सिटी में अंतर्गत जालंधर रोड पर स्थित ईजी-डे शापिंग माल के पास मिल्ट्री ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। इस वजह से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी डॉ. बीए बैंस के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनी और सोनू ने बताया कि वे ईजी-डे के नजदीक काम करते हैं। वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से वापस अपनी दुकान पर जा रहे थे। जब ईजी-डे के पास पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे मिल्ट्री ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए।