फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील के लिए थोक में आलू खरीदेगा डीईओ दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील के लिए थोक में आलू खरीदेगा डीईओ दफ्तर
विज्ञापन

डीजीएसई के लिखित आदेश, खरीद करके स्कूलों तक पहुंचाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
राज्य के डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा कम स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सर्व शिक्षा अभियान ने स्कूलों में चल रही मिड-डे मील स्कीम के लिए मांग के मुताबिक थोक में आलू की खरीद करने और उसे स्कूलों तक पहुंचाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी व ऐलीमेंटरी को लिखित पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिले से इस क्रिया को हर दो सप्ताह के बाद दोहराने समेत आलू खरीद से लेकर उसे स्कूल पहुंचाने तक होने वाले खर्च को स्कूलों को मिलने वाली प्रति स्टूडेंट्स कुकिंग कास्ट से काटने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

डीजीएसई ने राज्य के तमाम डीईओ (स) और डीईओ (ए) को लिखे पत्र में कहा कि मिड-डे मील के हफ्तावारी मेन्यू की पड़ताल के दौरान सामने आया है कि हर हफ्ते 3 से 4 दिन बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में आलू का उपयोग किया जाता है। इसे अन्य सब्जियों की तरह ही खुदरा दुकानों से महंगे भावों पर खरीदा जा रहा है। मिड-डे मील के तहत प्राइमरी क्लासों के बच्चों के लिए 4.13 रुपये और अपर प्राइमरी क्लासों के बच्चों के लिए 6.18 रुपये कुकिंग कास्ट दी जाती है। कई बार आलू की कीमत ज्यादा बढ़ जाने से स्कूलों को मिड-डे मील चलाने में दिक्कत पेश आती है। ऐसे हालात में विभाग महसूस करता है कि थोक में आलू खरीदकर उसे स्कूलों तक पहुंचाया जा सकता है जिससे पैसे की बचत होगी और बचत वाले पैसे से भोजन को और पौष्टिक व स्वादिष्ट बनाने का प्रबंध किया जा सकता है। इस पत्र के अनुसार हर जिले के डिप्टी डीईओ को इस कार्य को सफल बनाने के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया है और इन आदेशों को सख्ती से लागू करने की हिदायतें दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें