फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट की फैशन डिजाइनर सुजाता शर्मा एक्सीलेंट डायरेक्टर नेश्नल अवार्ड से पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट की फैशन डिजाइनर सुजाता शर्मा एक्सीलेंट डायरेक्टर नेशनल अवार्ड से पुरस्कृत
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पठानकोट की फैशन डिजाइनर सुजाता शर्मा को बेस्ट सुप्रीम नेशनल एक्सीलेंट डायरेक्टर अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड प्राप्त करने के बाद पठानकोट पहुंची सुजाता शर्मा को पूर्व मिसेज वाइवेसियस मोनिका जंझूया, वीएलसीसी की डायरेक्टर मीनू,मिसेज दीपिका व समाज सेविका रंजना महाजन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें, पोषाक महल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुजाता मास्टरपीस ऑफ पंजाब, बेस्ट सिलेब्रिटी फैशन डिजाइनर एंड ग्रूमर सिलेब्रिटी जज अवार्ड, अंडमान फैशन इवेंट, बेस्ट सिलेब्रिटी फैशन डिजाइनर, एक्जोटिका इवेंट, प्राउड ऑफ पठानकोट, बेस्ट ब्यूटी पेजेंट डायरेक्टर, मिस भारत आईकन अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा सुजाता ऑल इंडिया वुमन कांफ्रेंस की सदस्या भी हैं। हालिया दिनों में उन्हें पंजाब डायरेक्टर ऑफ मिस एंड मिसेज भारत आईकन 2018 से नवाजा गया है। वहीं मुंबई सिलेब्रिटी जज इन ब्यूटी पैजेंट, अंडमान निकोबार अवार्ड से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन


देशभर की 150 प्रतिभागियों को किया पीछे
पठानकोट पहुंची सुजाता शर्मा ने बताया कि दिल्ली में एंटी टेररिज्म एंड करप्शन फ्रंट अगेंस्ट टेररिस्ट इवेंट की ओर से विभिन्न कैटेगरी के तहत प्रतियोगिता कराई गई। देश के विभिन्न राज्यों से 150 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें उन्हें नेशनल एक्सीलेंट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इसमें मुख्य मेहमान थी। अवार्ड मिलने पर संस्था के प्रधान हरप्रीत सिंह टोनी व अमीषा पटेल ने उन्हें सम्मानित किया। सुजाता शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार बढ़िया प्लेटफार्म दिलाना है, जिसके तहत 18 अप्रैल को पठानकोट में मिस और मिसेज ग्लोबल प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन कराने जा रही हैं।
विज्ञापन


फोटो-2पी1-फैशन डिजाइनर सुजाता शर्मा को सम्मानित करते हुए हरप्रीत सिंह टोनी व अमीषा पटेल
फोटो-2पी-सुजाता शर्मा का स्वागत करते हुए मोनिका जंझूआ, मीनू, मिसेज दीपिका व समाज सेविका रंजना महाजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें