कोटकपूरा में दोधी यूनियन ने लगाया धरना
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। किसान यूनियन की हड़ताल में जबरन शामिल करने के प्रयास से गुस्साए दोधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की। शनिवार को उस समय हालात बिगड़ गए जब किसान संगठनों के सदस्यों ने दोधी का पीछा कर दूध फिंकवाने का प्रयास किया। इसके बाद दोधी यूनियन नेधरना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
दोधी यूनियन ने बीते दिनों बैठक करके में हड़ताल में शामिल हीं होने का निर्णय लिया था। साथ ही एसडीएम मनदीप कौर को ज्ञापन सौंप कर उन्हें सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। शनिवार सुबह किसान यूनियन के कुछ व्यक्तियों ने दोधी हरप्रीत सिंह खालसा का पीछा किया गया। इतना ही नहीं उनसे बचने के लिए वह घर तक पहुंचा तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे पहुंच गए। यूनियन ने एकत्र होकर थाना सिटी के बाहर धरना दिया। पुलिस ने किसान संगठनों के उक्त व्यक्तियों से पूछताछ की और पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। दोधियों के धरने को समर्थन देने के लिए चैंबर आफ कामर्स से ओंकार गोयल, अवतार मक्कड़ व अन्य सदस्य तथा सब्जी मंडी आढ़तिया एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंचे। पुलिस के बीच-बचाव से फिलहाल मामला सुलझ गया। इस मौके पर राजेश कुमार, जसपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, धमेन्द्र कटारिया, बख्तौर सिंह, किशोरी लाल, प्रदीप सिंह हाजिर थे।