फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर ने सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, रेल अधिकारियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ओलंपिक में गोल्ड जीतने का है लक्ष्य
विज्ञापन

नवजोत कौर ने सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
2014 कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीतने के बाद रेलवे अमृतसर में मिली थी सीनियर क्लर्क की नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात नवजोत कौर सिद्दू ने किर्गिस्तान में हुए सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जापान की खिलाड़ी किमायी मियु को 9-1 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। बुधवार को नवजोत कौर के फिरोजुपर मंडल दफ्तर पहुंचने पर रेल अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामना दी गई। नवजोत कौर फिरोजपुर मंडल रेलवे की पहली ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने कुश्ती में किसी बड़ी प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।
नवजोत ने बताया कि उनका लक्ष्य 2020 ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। वह तरनतारन जिले के गांव बागडी की रहने वाली है। उनके पिता सुखचैन सिंह सिद्धू किसान है, कुश्ती में सफल होने के लिए वह रोजाना तीन बजे उठकर तैयार होती है और घर से 4 बजे वह साइकिल से वह तरनतारन शहर जाती है। उनका शहर से गांव सात किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि सुबह पांच से आठ व शाम को 4 से 7 बजे तक रोजाना प्रैक्ट्रिस करती है। वह 2005 से लेकर अब तक 65 व 67 आयुवर्ग में नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में 13 मेडल हासिल कर चुकी है, जिसमें पांच गोल्ड पदक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद रेलवे में उन्हें नौकरी मिली, जिससे उनकी आर्थिक हालत में सुधार हुआ, उसके पहले उनके किसान पिता उनकी प्रैक्टिस पर खर्च होने वाले पैसे के लिए परेशान रहते थे, वह अपनी मेहनत से 2020 में देश को गोल्ड मेडल दिलाएगी यहीं उनके जीवन का अंतिम लक्ष्य है। फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार, एडीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम नरेश कुमार वर्मा, मंडल वित्त प्रबंधक वागिश तिवारी, डीसीएम अमिताभ कुमार ने बधाई व शुभकामना दी।

फोटो संख्या-18एफजेडआरपी07
कैप्शन--फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में खिलाड़ी नवजोत कौर का स्वागत करते एडीआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें