फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने पर पेंशनरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन न मिलने पर भड़के पेंशनर, प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पावरकॉम पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कोटकपूरा रोड स्थित पावरकॉम दफ्तर के सामने गेट रैली की गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाश चंद्र ने की। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही जल्द पेंशन जारी न करने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पावरकॉम की ओर से अब तक पेंशन जारी नहीं की गई है। इस वजह से पेंशनरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार से हर माह पेंशन समय पर देना यकीनन बनाने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने पेंशन जल्द न देने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान मेजर सिंह, नछत्तर सिंह, राम शरन, लाल सिंह, मोहन लाल, भुपिंदर सिंह, कालीचरन, कुलदीप शर्मा, बूटा सिंह, हंसराज परनामी और सुभाष खुराना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें