फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के 3000 मुलाजिमों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के 3000 मुलाजिमों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के सभी विभाग के मुलाजिमों ने दो घंटे तक हड़ताल करके पूरी तरह से कामकाज बंद रखा। हड़ताल करने वाले यह 3000 कर्मचारी दो माह से वेतन न मिलने के कारण प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उन्हें वेतन न मिला तो सभी यूनियन और मुलाजिम संयुक्त रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे। वेतन जारी करने को लेकर पिछले दिनों यूनियन नेता पवन बाबा के साथ रिंपी कल्याण, अशोक वाल्मीकि, पीटर साईं, गोपाल खोसला, राजेश सोंधी, अनूप थापर ने डायरेक्टर केके यादव से मुलाकात की थी। यादव ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दो दिन में वेतन जारी कर दिया जाएगा लेकिन वेतन जारी नहीं हुआ। इससे नाराज मुलाजिमों ने शुक्रवार को नगर निगम में सुबह 9 से 11 बजे तक हड़ताल रखी। नगर निगम मुलाजिमों ने मेन गेट से रोष मार्च निकाला और बाहर गाड़ियां लगाकर चक्का जाम किया। मुलाजिमों के इस प्रदर्शन से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें