जिप्सी नहर में गिरी किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
खेत से घर लौट रहे एक युवा किसान की जिप्सी अनियंत्रित होकर सरहिंद फीडर नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने जिप्सी नहर में गिरते देख काफी मशक्कत के बाद किसान को नहर से बाहर निकाला लेकिन उसे बचा नहीं सके। घटना तलवंडी भाई में पड़ते गांव वाड़ा भाई का में मंगलवार को हुई।
पुलिस के मुताबिक किसान शरणजीत सिंह (22) पुत्र गुरतेज सिंह वासी गांव वाड़ा भाई का अपने खेतों में कामकाज कर जिप्सी से नहर के किनारे-किनारे घर जा रहा था। अचानक जिप्सी अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई। नहर के पानी का बहाव बहुत तेज था। आसपास के ग्रामीणों ने नहर में जिप्सी गिरते देख शरणजीत की तलाश शुरू कर दी। काफी समय बाद शरणजीत को नहर से बाहर निकाला और उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के डाक्टरों ने उसे चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शरणजीत सिंह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
---------------
फोटो संख्या-21एफजेडआरपी01
कैप्शन-किसान शरणजीत सिंह
----------