फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन मोदी अगेन पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं को मिशन मोदी अगेन पीएम के तहत दिए ओहदे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। भाजपा के रूठे हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन मोदी अगेन पीएम के तहत मनाया जा रहा है। विभिन्न जिलों में उक्त मिशन के अध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की कोठी परिसर में रैली आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका और पंजाब अध्यक्ष डॉ. संजीव चौधरी ने शिरकत की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने संघ से जुड़े राजेश खुराना को मिशन मोदी अगेन पीएम का जिला प्रधान नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इस दौरान राम गोपाल ने कहा कि देश भक्त वही है जो मोदी के साथ हैं। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि बाकी देश भक्त नहीं है, क्या देश भक्त का सर्टिफिकेट आप बांटेंगे, इस पर काका ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा कि बाकी गद्दार हैं। काका और चौधरी से पूछा गया कि रैली में जिला भाजपा प्रधान दविंदर बजाज व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता क्यों नहीं पहुंचे, जवाब में कहा कि वह हम से अलग नहीं है, हम सभी एक मंच पर एक जुट हैं। चौधरी ने कहा कि भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रदान करने के लिए मिशन मोदी अगेन पीएम शुरू किया है।
विज्ञापन





फोटो संख्या-29एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर में भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु के निवासस्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें