फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच कार्यशक्रम में 135 लोगों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम से सीधा संवाद: ठाकुर
विज्ञापन

कार्यक्रम में 135 लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान
निशुल्क मेडिकल कैंप में 200 लोगों का किया चेकअप
अमर उजाला ब्यूरो
तलवाड़ा (होशियारपुर)। हिमाचल के उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को कहा राज्य में जनमंच कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का अहम जरिया बना है। इससेे लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित हो रहा है। ठाकुर ने कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर में शांतला में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

जनमंच के दौरान जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों शांतला, पीर सलूही, अलोह, पुनानी, काटोह टिक्कर, गुदारा चपलाह, भरौली जदीद, कोलापुर, चौली, कुहना, रक्कड़, कुडना, सरद डोगरी, कालोहा, मनियाला के अतिरिक्त आस-पास की पंचायतों के लोगों की अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इस दिशा में नए कार्यक्रमों तथा योजनाओं को कार्यन्वित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।शांतला में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के तहत 252 शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान 135 शिकायती पत्रों का निपटारा किया गया है। लंबित शिकायतों को दस दिन के भीतर निपटारा करने के लिए कहा गया है इस बाबत प्रार्थी को सूचित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें आयुर्वेदिक तथा एलोपेथिक दोनों ही विभागों ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मुख्य अतिथि ने बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत अनवी, मानसी देवी, माही व महक को 12-12 हजार रुपये व तमन्ना, अननया ठाकुर व अन्वी सूद को 10-10 हजार रुपये के चेक दिया। ठाकुर ने स्थानीय पाठशाला के प्रांगण में े एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार, डीआईजी संतोष पटियाल, एडीसी राघव शर्मा, जिलास्तरीय अधिकारी, ब्लॉक के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें