फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसयू ने सरकार के खिलाफ किया रोष मुजाहिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएसयू ने सरकार के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

सरकार पर लगाया गुंडा तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी संगठन टेक्निकल सर्विस यूनियन के जोनल सचिव निर्मल सिंह को राजनीतिक इशारे पर यहां से अमृतसर स्थानांतरित करने व रवीना हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मंगलवार को टीएसयू पश्चिमी जोन बठिंडा के आह्वान पर नेहरू पार्क में धरना लगाया गया। इसके बाद पूरे शहर में रोष रैली निकाली गई।
वक्ताओं ने कहा कि रवीना कत्लकांड विरोधी एक्शन कमेटी की ओर से किए गए संघर्ष के चलते पुलिस ने रवीना के पति लक्की सांदड़ को तो काबू कर लिया लेकिन गोपीराम सांदड व उसकी पत्नी को राजनीतिक संरक्षण के चलते अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में सरकार की धक्केशाही उस समय खुलकर सामने आई जब इस संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाले यूनियन के कन्वीनर निर्मल सिंह का यहां से तबादला कर उन्हें अमृतसर लगा दिया गया ताकि यूनियन के संघर्ष को कमजोर किया जा सके। इसके बाद बठिंडा जोन में आते 6 जिलों से आए सभी टीएसयू सदस्यों ने पूरे शहर में रोष मार्च करते हुए बस स्टैंड के पास चक्का जाम किया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम पूनम सिंह और थाना नं. 2 के प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और टीएसयू का ज्ञापन लेते हुए शीघ्र ही मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में निर्मल सिंह के तबादले को रद्द करने व गोपीचंद सांदड व उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 304 बी और धारा 498 जोड़ते हुए उन्हें शीघ्र काबू करने की मांग की। मौके पर फरीदकोट से गब्बर सिंह, श्रीमुक्तसर साहिब से हरजीत सिंह, फिरोजपुर से प्रकाश बतरा, बठिंडा से बलजिंदर राम, पाल सिंह, दर्शन सिंह, जगतार सिंह मौजूद थे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें