फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का गुणगान करने वाले पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर टकसाली अकाली दल में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी स्पीकर अकाली दल (टकसाली) में शामिल
विज्ञापन

पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं वीर दविंदर सिंह, कैप्टन से नाराजगी के कारण आप में चले गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को अलविदा कहकर आप में शामिल होने वाले पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर वीर दविंदर सिंह अब अकाली दल टकसाली में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को अकाली दल टकसाली के नेताओं ने वीर दविंदर सिंह को पार्टी ज्वाइन करवाई और कहा कि इससे उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
वीर दविंदर सिंह कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनकर डिप्टी स्पीकर बने थे। उनकी मौजूूदा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से खटपट हो गई, जिसके बाद वह कांग्रेस को अलविदा कहकर 2017 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। केजरीवाल का गुणगान करते हुए वीर दविंदर सिंह ने उस समय कहा था कि आम आदमी पार्टी से ही पंजाब की जनता को उम्मीद है। अरविंद केजरीवाल ईमानदार नेता हैं। आप ही ऐसा राजनीतिक दल है जो पंजाब से भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकता है। हालांकि आप में भी वीर दविंदर अब घुटन महसूस कर रहे थे और उन्होंने मंगलवार को अकाली दल टकसाली का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन

जालंधर में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अकाली दल टकसाली के वरिष्ठ नेताओं ने बीर दविंदर का पार्टी में विधिवत स्वागत किया। इस दौरान पार्टी प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और रतन सिंह अजनाला समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

पंजाब में जो कुछ पंथ के साथ हुआ, बादल सीधे जिम्मेदार...
इस मौके पर अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि पंजाब में जो कुछ भी पंथ के साथ हुआ और जितनी घटनाएं हुई, उसके जिम्मेदार पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल हैं। वह सूबे के सीएम थे और उनके सामने कई बार बेअदबियों के अलावा अन्य मामले उठाए गए लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें