फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शव रखकर पीड़ित किसान परिवार ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन पेड़ डालकर रास्ता रोका, दिया धरना
विज्ञापन

खेत में टूटे तार से करंट लगने से किसान जसवंत सिंह की हुई थी मौत
पांच लाख रुपये मुआवजा व नौकरी के आश्वासन पर खत्म किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। गांव कटोरा में दूसरे दिन रविवार को भी किसान जसवंत सिंह का शव रखकर पीड़ित परिवार व किसान संघर्ष कमेटी ने धरना देकर यातायात ठप किया। धरने में भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु भी शामिल हुए। करीब 28 घंटे धरना देने के बाद रविवार को तीन बजे नायब तहसीलदार, बिजली विभाग के एक्सईएन व एसडीओ मौकेॅ पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को बिजली विभाग से पांच लाख, मार्केट कमेटी से पांच लाख और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के आश्वासन दिया। इसके बाद पर धरना खत्म किया गया और पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचाया।
उल्लेखनीय है कि खेत में टूटी पड़ी बिजली की तार से करंट लगने से शनिवार को किसान जसवंत सिंह की मौत हुई थी। पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने कहा कि किसान के करेंट लगने से मौत की जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह रविवार को गांव कटोरा पहुंच गए थे। नन्नु ने कहा कि पिछले बीस दिन से पीड़ित परिवार ने खेत में टूटी पड़ी तार ठीक करने संबंधी बिजली विभाग को शिकायत की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नन्नु ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान जत्थेबंदियों ने गांव कटोरा से गुजरने वाले रोड पर पेड़ डालकर पूरा रास्ता बंद किया था। शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर रविवार शाम तीन बजे बजे तक धरना चला। इसके बाद नायब तहसीलदार जसवंत सिंह, बिजली विभाग के एक्सईएन हरमेल सिंह खोसा व एसडीओ संतोख सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने किसान जत्थेबंदियों व पीड़ित परिवार से कहा कि बिजली विभाग ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और नौकरी देने की बात कही है। इस आश्वासन पर किसान जत्थेबंदियां व पीड़ित परिवार धरने से उठे। धरने पर बैठे कई लोगों ने कहा कि शनिवार को कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को टेलीफोन कर किसान की मौत व धरनास्थल पर आने को कहा था। दूसरे दिन भी पिंकी पीड़ित परिवार के साथ शोक व्यक्त करने नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें