रोहतक और नोएडा
गुरु को मानने वाला इंसान कभी बेअदबी नहीं करवाता: बादल
लंबी हलके के गांव मान में धन्यावादी दौरे के दौरान की प्रेसवार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरोलंबी (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रणजीत सिंह रिपोर्ट में बेअदबी के लग रहे आरोप पर कहा कि गुरु को मानने वाला इंसान कभी बेअदबी नहीं करवाता। यह तो सभी धोखेबाज हैं। जिन्होंने धोखे से सरकार बनाई है। लोगों से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। जबकि शिअद ने हमेशा जो कहा था वह किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनसे दुश्मनी रखती है, लेकिन उन्हें कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस उन्हें कमजोर करने की साजिश रची रही है। लेकिन अगर उन्हें राज्य में अमन-शांति बहाल करने के लिए जान भी देनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे लेकिन किसी के साथ धक्केशाही नहीं होने देंगे। पूर्व सीएम ने ये बात बुधवार को लंबी हलके के गांव मान में प्रेसवार्ता दौरान कही। पूर्व सीएम ने बुधवार को हलका लंबी के गांवों में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के बाद मतदाताओं का धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव मान, गग्गड़, मिठड़ी, फतूहीवाला, सिंघेवाला, खियोवाली, भागू, महिणा, चक मिड्डू सिंह वाला में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पटियाला रैली में शामिल होकर जबर व जुल्म खिलाफ बड़ी जंग छेड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा तिक जैसी धक्केशाही इस बार चुनाव में हुई वैसे पहले कभी नहीं हुई। चुनाव को बिहार व बंगाल जैसे बनाकर रखा दिया। ऐसे में नुकसान तो आम लोगों का ही हुआ। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो भी किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं देते थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की किल्लियांवाली में होने जा रही रैली को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस रैली से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह तो हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। लेकिन कैप्टन तो डेढ़ वर्ष के बाद आ रहे हैं। अब क्या फायदा है।
(खबर के साथ फोटो नंबर 26mkrp03, 26mkrp04)