फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे दिखा आप करेगी मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएगी आप
विज्ञापन

गैरकानूनी खनन रोकने में फेल रही रही है सरकार: डॉ. थिंद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नकोदर रैली में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री को आम आदमी पार्टी ने काले झंडे दिखाने का एलान किया है। साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का घेराव करने की बात कही है।
आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. अमरजीत सिंह थिंद ने सोमवार को कहा कि कैप्टन सरकार सूबे में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बातें तो कर रही हैं और कांग्रेसी नेता शाहकोट में रेत माफिया को रोकने में नाकामयाब रहे हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की शाहकोट में होने वाली रैली को नकोदर में शिफ्ट कर दिया गया है। कांग्रेस को इस बात का अंदाजा था कि शाहकोट में कांग्रेस को जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण रैली को शाहकोट की बजाय नकोदर मंडी में रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से हलका शाहकोट के कई गांवों में गैर कानूनी चल रहे रेत माफिया के खिलाफ व लोगों के हक में आम आदमी पार्टी हमेशा खड़ी रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में रेत माफिया पहले से तीन गुना बढ़ा है। गांवों के लोग ओवरलोड ट्रक व ट्रालियों से टूट रही सड़कों के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक वर्ष में ही कैप्टन सरकार से प्रदेश के लोगों का मोह टूटने लगा है। आप नेता एचएस वालिया ने कहा कि 14 मार्च को नकोदर में आम आदमी पार्टी अवैध खनन नहीं रोक पाने के खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह को काले झंडे दिखा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कैप्टन का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें