फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में बरीवाला ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरीवाला की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

जगदीप सिंह मैन आफ दी सीरीज व सोनी बेस्ट बल्लेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
बाबा लंगर सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गांव हरीकेकलां में आयोजित 21वें लैदर क्रिकेट टूर्नामेंट में बरीवाला टीम ने गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के दम पर विरोधी टीम गूड़ी संघर को 20 रन से मात देते हुए अपना परचम फहराया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर जगदीप सिंह को मैन आफ दी सीरीज तथा सोनी बरीवाला को बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया।
मुख्य मेहमान गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डंपी विनायक, सिमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, प्रो.गुरबाज सिंह ने विजेता बरीवाला टीम को 41 हजार रुपये, दूसरे नंबर पर रहने वाली गूड़ी संघर टीम को 21 हजार रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली काउणी टीम को 51 सौ रुपये बतौर पुरस्कार राशि तव सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मैन आफ दी सीरीज जगदीप सिंह, बेस्ट बल्लेबाज सोनी बरीवाला, बेस्ट गेंदबाज तथा विकेटकीपर करण गूड़ी संघर को भी विशेष रुप स े सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमानों ने कहा कि खेलें जहां शारीरिक तंदरुस्ती के लिए आवश्यक है। वही मौजूदा समय में युवा वर्ग को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल मेले कराने जरूरी है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए क्लब के प्रधान जसपाल सिंह, अमनदीप गोगी, गुरलाल सिंह, जसकरन सिंह, जगमीत सिंह, राजविंदर सिंह राजा, अंग्रेज सिंह, जसविंदर सिंह और ग्रामीणों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें