फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पराली जलाने पर 24 किसानों के खिलाफ 10 एफआईआर

Fri, 06 Nov 2026 07:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में 24 किसानों के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी तरलोचन सिंह के अनुसार, प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और किसानों को जागरूक भी कर रहा है। हालांकि, कई किसान खेतों में पराली जलाना बंद नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने गांव बेगुवाला, झोटीवाला, अराईयां वाला कलां, पक्खी कलां, जैतो और रोमाणा अजीत सिंह से संबंधित किसानों पर एफआईआर दर्ज की हैं। जिले में अब तक 42 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें