फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे के रिश्वत लेने की नहीं लगी भनक: बंसल

Sun, 12 May 2013 11:19 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने कहा कि यह कठिन परीक्षा का एक दौर है, जो गुजर रहा है। समय के साथ सब कुछ बदल जाएगा।
विज्ञापन


मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और न कभी करूंगा। मैं तो दिल्ली काम करने गया था और आगे भी काम करता रहूंगा।

रेल मंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद पहली बार रविवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बंसल ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि उनका उनके भांजे से कोई भी कारोबारी रिश्ता नहीं है।

घूस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। मुझे सीबीआई पर पूरा भरोसा है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। बंसल ने अपने भांजे विजय सिंगला द्वारा ली गई 90 लाख रुपये की घूस के बारे में कहा कि उनको तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन


अपने बेटे की कंपनी के ऊपर लगाए गए आरोपों को नकाराते हुए बंसल ने कहा कि उनके रिटर्न तक भाजपा ने चेक नहीं किए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि बंसल ही अगला चुनाव लड़ेंगे और ज्यादा मतों से जीतेंगे। चर्चा है कि अहम पदों पर तैनात पवन बंसल के कुछ करीबी रिश्तेदार दो-चार दिन में इस्तीफा दे सकते हैं।

इस बीच बंसल को रविवार को उनकी कोठी पर उमड़ी कांग्रेसियों की भीड़ कुछ राहत दे गई। सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ बंसल को समर्थन दिखाने का शक्ति प्रदर्शन दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक चला। सुबह से स्थानीय कांग्रेसी उनसे मिलने पहुंचते रहे।
विज्ञापन


बैंक से लोन लेना अपराध तो नहीं: मनीष
पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल ने अपनी दवा कंपनी पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हर कोई बिजनेस को शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेता है।

अगर हमने बैंक से लोन लिया है तो इसमें क्या गुनाह किया। पवन बंसल के भतीजे विक्रम बंसल ने कहा कि हम लोग पुराने बिजनेसमैन हैं। भाजपा ने जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें