फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार की एक्टिवा, सात लाख का नंबर

Wed, 20 Mar 2013 01:37 AM IST
होशियारपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से लगाई गई फैंसी नंबरों की बोली में एके-47 नंबर सात लाख में बिका।
विज्ञापन


गांव कत्तोवाल के जमींदार कुलबीर सिंह ने इस नंबर को अपनी एक्टिवा के लिए खरीदा। नंबर की बोली के लिए लाइन में 16 प्रतियोगी थे।

सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा की जाने वाली नीलामी में फैंसी नंबर पाने के इच्छुक लाइन लगाए थे। इस दौरान पीबी 07 एके 1 नंबर दो लाख दस हजार रुपये में बिका।

इसके बाद जैसे ही पीबी 07 एके 47 नंबर की बोली शुरू हुई तो इसे लेने के लिए खरीदारों की लाइन लग गई। 16 लोग लाइन में खड़े हुए। नंबर का रिजर्व प्राइस 1000 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पहली बोली ही पांच हजार रुपये से शुरू हुई। इसके बाद देखते ही देखते बोली हजारों और फिर लाखों तक जा पहुंची। जब बोली तीन लाख तक पहुंची तो मैदान में केवल पांच लोग रह गए।

इसके बाद इन पांचों के मुकाबले में कत्तोवाल के कुलबीर सिंह ने सात लाख रुपये की भारी बोली देकर सभी की बोलती बंद कर दी और नंबर अपने नाम कर लिया।

नंबर की बोली से भी ज्यादा दिलचस्प इसके इस्तेमाल की कहानी है। कुलबीर इसे अपनी एक्टिवा पर लगाएगा।

अपना मन पसंद नंबर पाकर खुश कुलबीर सिंह ने कहा कि उसे पास पहले भी 47 नंबर लगी दो गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन इस नंबर की तो बात ही कुछ अलग है।

उनके मुताबिक फिलहाल इस नंबर को वह अपनी एक्टिवा पर लगाएंगे। बाद में नई गाड़ी लेकर इसे उस पर शिफ्ट करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें