फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: मरणव्रत पर बैठे किसान नेता की तबीयत बिगड़ी, अटैक का खतरा, डॉक्टरों ने दी अस्पताल ले जाने की सलाह

Mon, 21 Nov 2022 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

डॉक्टरों के मुताबिक जगजीत सिंह डल्लेवाला का शुगर लेवल कम हो गया है। जिससे उन्हें अटैक होने का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी है। वहीं डल्लेवाला ने इससे इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
फरीदकोट में मरणव्रत पर बैठे किसान नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला की तबीयत बिगड़ गई है। वे तीन दिन से मरणव्रत पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनका शुगर लेवल कम हो गया है। जिससे उन्हें अटैक होने का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी है। वहीं डल्लेवाला ने इससे इनकार कर दिया है। अब प्रशासन जबरन उन्हें अस्पताल ले जा सकता है। 
विज्ञापन


किसान नेता डल्लेवाला की हालत बिगड़ने की सूचना के बाद एडीसी राजपाल सिंह और एसएसपी राजपाल सिंह संधू मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान नेता को मनाने का प्रयास किया। इस पर डल्लेवाला ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक वह सरकार से बात नहीं करेंगे और सभी मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म किया जाएगा।

डल्लेवाला ने कहा कि किसानों के धरनों पर सवाल उठाने वाली आम आदमी पार्टी के सभी नेता धरने में से पैदा हुए है। चुनाव से पहले यह पार्टी खुद धरनों में शामिल होती रही है और अब जब उनके खिलाफ धरने लग रहे है तो उन्हें धरनों से नफरत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें