फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

Sat, 13 Mar 2021 05:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में महाराजा अग्रसेन चौक के नजदीक चल रहे आंदोलन में शामिल गांव छाजला के किसान अवतार सिंह (36) ने संदिग्ध वस्तु निगल ली। हालत खराब होते देख किसानों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने दावा किया है कि कृषि कानूनों के विरोध और तंग आर्थिक हालात की वजह से किसान ने ऐसा कदम उठाया है।  

विज्ञापन


शनिवार को निजी शॉपिंग मॉल के सामने चल रहे किसान धरने में उस समय अफरातफरी मच गई, जब छाजला के किसान अवतार सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई। अवतार सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे भाकियू एकता उगराहां के महासचिव दरबारा सिंह छाजला व जसवीर सिंह मेदेवास ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों ने किसानों की हालत तरस योग्य बना दी है। 


उन्होंने कहा कि अवतार सिंह समेत उसका पूरा परिवार, यूनियन के आंदोलनों में लगातार हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को भी किसान अवतार सिंह अपने साइकिल से गांव से सुनाम पहुंचा था। उसके पास मात्र दो एकड़ जमीन है। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून को रद्द नहीं कर रही है और आहत होकर किसान ऐसे कदम उठा रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है और कर्ज की मार से वे मानसिक तौर पर परेशान हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने किसानों की आवाज नहीं सुनी तो संघर्ष तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें