फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में हवलदार गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2013 11:06 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने मोगा में महिला और फोटोग्राफर की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस एक हवलदार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 27 सितंबर को गांव हरिये वाला के खेतों में दौलती पत्नी रमेश कुमार निवासी बाघापुराना का शव मिला था।

 एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच में यह बात सामने आई कि दौलती के हवलदार गुरिंदर सिंह के साथ प्रेम संबंध थे।

इसके चलते हवलदार गुरिंदर 26 सितंबर को दौलती को जीरा रोड मोगा स्थित अन्नत मोटर वर्कशाप में लेकर आया था। रात दस बजे दौलती को वहां छोड़कर अपने घर चला गया था।
विज्ञापन


वर्कशाप में तैनात नौकर वकील सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी बठिंडा के गांव नथाना ने नशे की हालत में दौलती के साथ बलात्कार की कोशिश की थी। दौलती के विरोध पर हाथापाई में वकील सिंह ने दौलती का गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया था।


 हवलदार गुरिंदर सिंह अपनी कार नंबर-पीबी 29 जी 0219 में दौलती के शव को कार में डालकर गांव हरिये वाले के खेतों में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हवलदार गुरिंदर सिंह और नौकर वकील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ढिल्लों ने बताया कि पोस्टमार्टम में डाक्टरों ने हत्यारों को बचाने की कोशिश की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वर्णित तथ्यों के बारे में सेहत विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। हवलदार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


फोटोग्राफर का हत्यारा भी पकड़ा
 एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि मोगा में 27 सितंबर को राकेश कुमार फोटोग्राफर पर कातिलाना हमला करने के आरोप में काबू किए गए सुरजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गिल रोड मोगा ने पूछताछ में माना कि 13 सितंबर की रात उसने चौक शेखां स्थित कौड़ा डिजीटल नामक स्टूडियो के फोटोग्राफर राजेश कौड़ा की दुकान में जाकर उसके सिर में हथौड़ा मारकर मौत की नींद सुला दिया था और उसकी सोने की चेनी उतार ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें