फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंध्ार स्टेशन पर आधा घंटा रहा ब्लैक आउट

Fri, 27 Sep 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर रेलवे स्टेशन पर बाद दोपहर एकाएक ब्लैक आउट होने से पूरे स्टेशन का कामकाज ठप हो गया। न बुकिंग के लिए कंप्यूटर चले और न ही स्टेशन पर गाड़ी आने के लिए लोगों को सूचना देने वाले स्पीकर।
विज्ञापन


स्टेशन का सर्वर भी डेड हो गया। कंप्यूटर का भी बैटरी बैकअप न होने के कारण लोगों को टिकट नहीं मिली। आधा घंटा स्टेशन पर लाइट गई रही लेकिन स्टेशन  मास्टर का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं है। लाइट चले जाने के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी में पंखे भी बंद होने के कारण यात्री पसीने से तर रहे। आधा घंटा लाइट बंद रहने के कारण स्टेशन पर बुकिंग सिस्टम भी बंद रहा।


पता चला है कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी लाइट सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित रहा। इस संबंधी स्टेशन मास्टर नरेश कुमार का कहना है कि वे स्टेशन में नहीं थे इसलिए उन्हें नहीं पता कि स्टेशन पर क्या हुआ है। वे नहीं बता सकते कि स्टेशन पर ही लाइट गई थी कि या फिर रेल चलाने के लिए बिछाई गई पावर सप्लाई भी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें