फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में हुई आप कार्यकर्ता मीटिंग, सीएम मान और मनीष सिसोदिया ने उपचुनाव के लिए भरा जोश

Fri, 24 Oct 2025 07:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब में उपचुनाव के लिए मीटिंग में पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आप का उम्मीदवार घोषित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं इस घोषणा की और कहा कि संधू क्षेत्र में लोकप्रिय तथा ईमानदार चेहरा हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ पंजाब के सीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में आयोजित आप पार्टी की कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं का जोरदार उत्साह देखने लायक था। इस उत्साह से ही आगामी उपचुनाव के नतीजों की झलक साफ दिखाई दे रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के जनोन्मुखी कार्यों ने जनता का दिल जीत लिया है, और तरनतारन की जनता अपने उज्ज्वल भविष्य तथा बच्चों के बेहतर कल के लिए ‘आप’ तथा मान सरकार पर पूर्ण भरोसा जता रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार भी मुहर ‘आप’ पर ही लगेगी।  

विज्ञापन


मीटिंग में पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आप का उम्मीदवार घोषित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं इस घोषणा की और कहा कि संधू क्षेत्र में लोकप्रिय तथा ईमानदार चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि संधू को विधायक चुनने पर तरनतारन में विकास कार्यों की गति दोगुनी कर दी जाएगी। हरमीत संधू तीन बार तरनतारन से विधायक रह चुके हैं, जिन्होंने 2002 में निर्दलीय और 2007 तथा 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जीत हासिल की थी। जुलाई में वे आप में शामिल हुए थे।  
 

उपचुनाव 11 नवंबर को होना है, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। यह सीट आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण रिक्त हुई थी। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान कहा कि सरकार की ‘जनोन्मुखी’ तथा ‘विकासोन्मुखी’ नीतियों के कारण आप को शानदार जीत मिलेगी तथा विपक्ष की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो जाएगी। आप नेता मनीष सिसोदिया तथा अमन अरोड़ा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें