फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में लॉ छात्रा की आत्महत्या: बाबा फरीद कालेज के हॉस्टल में पंखे से लटकी अमनदीप, कारण का खुलासा नहीं

Tue, 26 Sep 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

मृतका की पहचान अमनदीप कौर निवासी ममदोट (फिरोजपुर) के गांव सेठां वाला के रूप में हुई है। अमनदीप कालेज में चौथे वर्ष की छात्रा थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर स्थित बाबा फरीद लॉ कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार सवेरे एक छात्रा ने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ममदोट (फिरोजपु्र) के गांव सेठां वाला निवासी अमनदीप कौर (22) के रूप हुई जोकि कॉलेज में बीएएलएलबी चौथे वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन


यह कदम उठाने से पहले छात्रा ने संक्षेप सुसाइड नोट में सिर्फ इतना ही लिखा है कि उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है लेकिन वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है। सूचना के बाद थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

इस मामले में कॉलेज प्रिंसिपल पंकज कुमार ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और यह छात्रा एक दिन पहले ही अपने घर से वापस हॉस्टल लौटी थी। थाना सिटी के एसएचओ गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। परिवार की बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें