फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसा ले उड़े चोर, जो पहले कभी नहीं सुना

Tue, 27 Aug 2013 08:24 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमतों में बेहताशा वृद्धि के कारण सब्जी से दूर होकर चुटकलों में जगह बनाने वाला प्याज अब चोर-लुटेरों की पहली पसंद भी बनने लगा हैं। पंजाब में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जोधपुर से प्याज का कैंटर लाद कर लुधियाना जा रहे अबोहर निवासी कैंटर चालक-परिचालक को राजस्थान के नागौर में अज्ञात लुटेरों ने बंधक बनाकर लूट लिया।

नागौर के थाना श्री बाला जी पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित चालक परिचालक को साथ लेकर अबोहर कैंटर यूनियन में जांच पड़ताल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अबोहर कैंटर यूनियन से कैंटर नंबर एचआर 40 सी-0272 का चालक बलदेव सिंह पुत्र राम लाल निवासी गांव रानियां और परिचालक एसपी सिंह निवासी किलियांवाली 21 अगस्त को जोधपुर गए थे।

सोमवार को वापसी में ये लोग गांव मधानिया से प्याज का कैंटर भरकर लुधियाना रवाना हुए। जब वे नागौर से करीब 35 किलोमीटर दूर पहुंचे तो गाड़ी में सवार होकर आए 8-10 लोगों ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि तुम पीछे एक गाड़ी का एक्सीडेंट कर आए हो।
विज्ञापन


चालक-परिचालक को जबरदस्ती नीचे उतारकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। उनका एक व्यक्ति कैंटर लेकर साथ-साथ चला।

काफी देर इधर-उधर घुमाने के बाद लुटेरों ने उनके हाथ-पैर बांधकर 17 हजार नकदी, मोबाइल लूट लिया और जंगल में फेंककर चले गए। इसके बाद वे किसी तरह रस्सियां खोलकर श्री बाला जी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
 
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 382, 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसी मामले की तफ्तीश करते हुए चुरू पुलिस के एएसआई भंवरलाल और उनकी टीम पीड़ित चालक-परिचालक को साथ लेकर स्थानीय कैंटर यूनियन पहुंची और दोनों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान सोनू स्वामी ने बताया कि उनके कैंटर में लूटे गए प्याज की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। कैंटर की कीमत करीब 5 लाख है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें