फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नौजवान इंजीनियर की मौत

Sun, 10 Jan 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के टिब्यून चौक में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में शहर के नौजवान इंजीनियर वीशू गोयल (23) की मौत हो गई। मृतक युवक यहां की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कृष्ण गोयल काला व पूर्व पार्षद नीरू गोयल का बेटा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीटेक करने के बाद वीशू गोयल इन दिनों चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और घटना के समय ड्यूटी खत्म करके अपनी बाइक पर लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में टिब्यून चौक के पास किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें