फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के विरोध पर पति-प्रेमिका ने जहर निगला

Thu, 23 Jan 2014 09:43 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रक चालक और उसकी प्रेमिका ने बुधवार रात जहर निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और उसके फाजिल्का निवासी तीन बच्चों की मां और तलाकशुदा महिला के साथ संबंध है। बुधवार रात उसका पति अपनी प्रेमिका को घर ले आया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट करते हुए धमकी दी कि आज से प्रेमिका इसी घर में रहेगी।


उसने इस बात की जानकारी पास में ही रहने वाले अपने जेठ व अन्य लोगों को दी। जिन्होंने रात को ही उसके घर में पहुंच कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। देर रात पति और उसकी प्रेमिका ने जहर निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन




हालत गंभीर होने पर दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसके पति की हालत चिंताजनक है जबकि उसकी प्रेमिका खतरे से बाहर है। महिला के अनुसार उसका पति प्रेमिका के कारण ही अक्सर उससे मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें