फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधू जैन हत्याकांड ः सप्ताह बीता, पुलिस के हाथ खाली

Mon, 07 Oct 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मालेरकोटला में सातवीं कक्षा में पढ़ते छात्र विधू जैन को जिंदा जलाकर मार डालने जैसे घिनौने अपराध की दिल दहला देने वाली वारदात को एक सप्ताह बीत चुका है और लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस वारदात के पीछे छुपे दरिंदों को बेनकाब करने के लिए पंजाब सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसमें एक एडीजीपी, एक आईजी और सात एसएसपी की ड्यूटी लगाई है। आला पुलिस अधिकारी पिछले पांच दिन से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

विधू के पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि जिस दिन 30 सितंबर को विधू को जिंदा जलाया गया, उस दिन उनके घर में श्राद्ध था। विधू को अपने छोटे भाई से बहुत स्नेह था, इसीलिए वह बिना नाश्ता किए ही उसे स्कूल में टिफिन देने अपनी नई साइकिल पर गया था। उसे बीच रास्ते में संदिग्ध हालात में सुनसान पड़ी भारद्वाज कालोनी में ले जाकर जिंदा जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने भारद्वाज कालोनी के पास एक शोरूम में बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को कब्जे में लिया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अफवाहों का बाजार गर्म
शहर में इन दिनों विधू हत्याकांड को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। रोजाना दर्जनों की तादाद में नई नई अफवाहें फैल रही हैं जिसे लेकर प्रशासन के लिए भी भारी परेशानी खड़ी हुई है। डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि लोग किसी भी किस्म की अफवाहों पर विश्वास न करें।

मालेरकोटला में फ्लैग मार्च
लोगों में सुरक्षा की भावना दिखाने और अमन कायम रखने की अपील को लेकर जिला पुलिस और कमांडों फोर्स की ओर से शहर के सभी बाजारों में सोमवार को पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर पुलिस बल रोजाना मालेरकोटला में इसी तरह फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें