फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कफेड के अधिकारी सहित दो पर केस

Mon, 07 Oct 2013 10:25 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कफेड के गोदाम से गायब गेहूं के हजारों बैग की जांच पूरी होने के बाद थाना सदर पुलिस ने डीएम सिकंदर सिंह गिल की शिकायत पर मार्कफेड के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी और सेलमैन पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गोदाम से 28 लाख 66 हजार 892 रुपये की गेहूं खुर्द-बुर्द हुई है। इस घोटाले को अमर उजाला ने 29 जुलाई 2013 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी के बाद कार्रवाई होने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के मुताबिक शहर स्थित डीसी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल के पास मार्कफेड गोदाम में गेहूं की बोरियां गायब होने पर चंडीगढ़ की टीम ने चेकिंग की थी। गोदाम में गेहूं के बैगों के लगे पलंथ से कई बैग गायब थे।
विज्ञापन


लकड़ी के क्रेट रखकर ऊपर से तिरपाल डाली गई थी। यहां पर पड़ी गेहूं भी खराब निकली जो खाने लायक नहीं थी। इस गोदाम की देखरेख जिम्मेदारी सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सबेग सिंह शाखा फिरोजपुर और सेलमैन जोगिंदर सिंह शाखा फिरोजपुर की थी। विभागीय जांच में दोनों आरोपी पाए गए। थाना सदर पुलिस ने डीएम सिकंदर सिंह गिल की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गेहूं के सात हजार बैग हुए थे चोरी
गोदाम में लगे कई पलंथों के बीच से लकड़ी के क्रेट रख कर ऊपर से तिरपाल डाल हुई थी। अंदर से गेहूं के बैग गायब थे। इस मामले की शिकायत गोदाम के चौकीदार ने उच्च अधिकारियों को दी। लेकिन अधिकारी मामले को दबाकर बैठ गए। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद चंडीगढ़ से टीम फिरोजपुर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। यहां से लगभग सात हजार गेहूं के बैग कम होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें