अबोहर में फाजिल्का-बठिंडा ट्रैक पर चक पक्खी और आलियाना रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार सायं करीब 7 बजे एक मानव रहित फाटक पर ट्रेन और कार में भिड़ंत होने से कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई।
कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सरांवा बोदला निवासी करीब बब्बू (20) अपनी माता मंजीत कौर (43) के साथ कार पर सवार होकर हौजखास की ओर जा रहे थे।
जैसे ही इन्हाेंने मानव रहित फाटक सी-55 को पार करने का प्रयास किया तो रेवाड़ी से फाजिल्का की ओर आ रही यात्री गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।
इस घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।