फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागसर में इंजन फेल, यात्री परेशान

Fri, 08 Nov 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला (फाजिल्का/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का-कोटकपूरा डीएमयू गाड़ी का पावर इंजन फेल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाद में लगभग दो घंटे बाद कोटकपुरा से डीजल इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फाजिल्का से सुबह 10.30 बजे कोटकपूरा को चली डीएमयू ट्रेन जैसे ही करीब 11.30 बजेफाजिल्का-कोटकपूरा मार्ग में पड़ते भागसर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो अचानक खराब हो गई।

इस वजह से सफर कर रहे सैकड़ों यात्री परेशान हो गए। जिन यात्रियों को जल्दी पहुंचना था, वे बिना अपना समय गंवाए निजी वाहनों के जरिए अधिक किराया लगाकर मुक्तसर पहुंचे। सफर कर रहे यात्री संदीप कक्कड़, साजन, राजेश, सारंग, मन्नू, मदन, अमित, बलराज, अंकुश ने बताया कि शुक्रवार रेल गाड़ी खराब होने से वे काफी परेशान हुए। उन्हें ज्यादा पैसे भरकर बसों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें