फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल मिलेगा दो रेलवे ब्रिजों का तोहफा : डीआरएम

Tue, 19 Jan 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी पौड़ी के रास्ते पर निर्माणाधीन स्टील ओवरब्रिज का कार्य इस साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज का कार्य भी फरवरी के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे इसी वर्ष शहरवासियों को दो रेलवे ब्रिजों का तोहफा मिल जाएगा। ये बातें अबोहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम दिनेश कुमार ने कहीं।

नगर परिषद के प्रधान प्रमिल कलानी व भाजपा के जिला अध्यक्ष सीता राम शर्मा से बातचीत के दौरान डीआरएम दिनेश ने बताया कि मार्च के अंत तक इस स्टील ब्रिज का काम पूरा कर इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरब्रिज की जगह का भी निरीक्षण करते हुए बताया कि 28 फरवरी को इस अंडरब्रिज का टेंडर लगा दिया जाएगा और वर्ष 2016 में ही इसका निर्माण भी पूरा कर दिया जाएगा।

प्रमिल कलानी ने मांग की कि ठाकर आबादी की सीवरेज प्रणाली को सुधारने के लिए रेलवे लाइनाें के नीचे से गुजरती सीवरेज लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाने की अनुमति दी जाएगी। डीआरएम ने कहा कि वे इस बारे में रेलवे उच्चाधिकारियाें से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार वाली गाड़ी का पुराना टाइम बहाल करने का भी आश्वासन दिया। लोगों ने डीआरएम से मांग की है कि प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट खिड़की खोली जाए तथा बड़ी पौड़ी वाले रास्ते को चौड़ा किया जाए। जिस पर डीआरएम ने शीघ्र ही ध्यान देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें