फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या

Tue, 08 Oct 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मालेरकोटला में बच्चों का घर से अकेले निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। 30 सितंबर को एक मासूम विभू जैन को जिंदा जला दिए जाने की घटना से शहरवासी अभी उभर भी नहीं सके थे कि सोमवार देर शाम एक किशोरी की गैंगरेप के बाद ईंटों से कुचलकर निर्दयता से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन



विभू जैन मामले की तरह ही इस वारदात के आरोपियों का पता नहीं चल सका है। विभू के बाद किशोरी के मामले में भी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री बादल भी मालेरकोटला में थे और उन्होंने विभू के परिजनों से मिलकर घटना पर शोक व्यक्त किया।

इसी दौरान किशोरी की हत्या का मामला सामने आने पर बादल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, मालेरकोटला से सटे कस्बे अमरगढ़ में सोमवार देर साम 13 वर्षीय किशोरी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुराचार किया और उसके बाद उसे नजदीक के खेतों में घसीट ले गए, जहां ईंटें मारकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को दुराचार और हत्या का मामला दर्ज करके क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है।


अमरगढ़ मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेघ सिंह गुआरा ने बताया कि यह असहनीय घटना है। इससे पूरा गांव और शहर के लोग सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा अपनी साइकिल पर गांव में ही ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव और आसपास किसी से रंजिश नहीं है।

विशेष बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
अमरगढ़ थाने के डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सामूहिक दुराचार और हत्या का मामला दर्ज करके गहनता से छानबीन की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है इसलिए मृतका के पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों का विशेष बोर्ड बनाया गया है।

आरोपी को मिले सख्त सजा : मुख्यमंत्री
मंगलवार को मालेरकोटला पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने छात्रा की दर्दनाक हत्या को लेकर गहरा अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा है कि ऐसे घिनौना काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि पंजाब का माहौल पूरी तरह अमन पसंद है लेकिन कुछ शरारती लोग इसके दामन पर दाग लगाने पर तुले हैं। दुराचार जैसे कार्यों में संलिप्त लोगों के साथ सख्त अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें