फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट का कई पार्षदों ने किया बायकाट

Thu, 05 Nov 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी कमांड के अंतर्गत कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों की दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट जोश-2015 शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसके उद्घाटन समारोह के दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के कई पार्षदों ने खेलों का बायकाट किया। पार्षदों का आरोप है कि दूर-दराज से खेलने आए खिलाड़ियों के खानपान और रहन-सहन का बढ़िया बंदोबस्त नहीं किया गया। इस कारण उन्होंने खेल प्रतियोगिता का बायकाट किया है।

कैंटोनमेंट बोर्ड के पार्षद जोरा सिंह ने बताया कि उन्होंने उन जगहों का निरीक्षण किया जहां पर अधिकारियों ने नौ बोर्ड के स्कूलों के 550 खिलाड़ियों के रहन-सहन का बंदोबस्त किया है। सिंह ने बताया कि बिस्तर गंदे व बदबूदार हैं। खिलाड़ियों के खानपान का बढ़िया बंदोबस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन


कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने बिस्तरों का बिल बहुत बनाया है। बच्चों के खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जैसे पैसे खर्च किए जा रहे हैं उसके मुताबिक खिलाड़ियों को सहूलियतें प्रदान नहीं की जा रही हैं। सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन था। इस मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के उपप्रधान समेत तीन पार्षद थे और बाकी पार्षद उपस्थित नहीं हुए। सिंह ने बताया कि बायकाट में वो खुद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि उनके मुताबिक सब कुछ ठीक चल रहा है। खिलाड़ियों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। खानपान और रहन-सहन के सभी बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें