फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सात लाख के गहने लेकर फरार हुए कारीगर

Sun, 22 Dec 2013 10:07 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पटियाला बैंक वाली पुरानी गली स्थित ज्वेलरी शॉप से उसके  कारीगर ही 7 लाख पैंतीस लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में सिटी पुलिस ने एक दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में डॉ. हरपाल स्ट्रीट निवासी नरिंदर अग्रवाल ने बताया कि उसकी ज्वेलरी की दुकान में गहने बनाने के लिए पांच कारीगर है।

दो दिन पहले उसने अपने दो कारीगरों राजू शेख और कासम अली को करीब 7.35 लाख रुपये के गहने पालिश और नग लगाने को दिए थे। उसी दिन शाम के समय दोनों कारीगर गहने लेकर गायब हो गए।

उनकी तलाश करने पर पता चला कि राजू शेख के अलावा कासम अली अपनी पत्नी नाजमी खातून और साढु मनीर के साथ मिल कर गहने लेकर फरार हो गए है।

पुलिस ने बयान के आधार पर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर राजू शेख ,कासम अली खान, उसकी पत्नी नाजमी खातून और साढु कैथल (हरियाणा) के गांव पुंडरी निवासी मनीर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें