फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में खाद्य पदार्थों पर लगा टैक्स हटेगा

Sat, 21 Dec 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने खाद्य पदार्थों पर लगाया टैक्स वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रदेश में खाद्य पदार्थों पर चार फीसदी टैक्स लगा दिया था। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने दालों, तिल, गुड़ व अन्य कई खाद्य वस्तुओं पर दो फीसदी मंडी फीस और दो फीसदी देहाती विकास फंड लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। यह चार फीसदी टैक्स लगाने संबंधी नोटिफिकेशन को जब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने तुरंत मंडी बोर्ड को नोटिफिकेशन रद करने का निर्देश दिया।

ढींढसा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोक भलाई की योजनाएं शुरू करना है। सरकार लोगों की समस्याएं हल करने के लिए पूरी तरह वचनबद्घ है। राज्य सरकार पंजाब के प्रत्येक गांव में बैंक खोलने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है। जल्द ही लोगों की सहूलत के लिए बैंक खोलने का उद्देश्य पूरा होगा। गांवों में बैंक खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में  सुधार तय है। ऐसे प्रयास प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें