फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालासर धाम के लिए बस यात्रा रवाना

Sun, 28 Feb 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार को फरीदकोट व सादिक से श्री सालासर धाम के लिए दो स्पेशल बसें रवाना की गईं। इस यात्रा में फरीदकोट क्षेत्र के 100 श्रद्धालुओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन


फरीदकोट की बस को स्थानीय गौशाला पंचवटी मंदिर में चेयरमैन जिला योजना कमेटी हरजीत सिंह भोलूवाला, चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरतेज सिंह गिल व डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी ने हरी झंडी दिखाई जबकि सादिक से एक बस को एडीसी प्रवीण कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

डीसी मालविंदर सिंह जग्गी ने बताया कि श्री सालासर धाम की मुफ्त यात्रा में 33 महिलाएं व 67 पुरुष शामिल हैं और दोनों बसों में 50-50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की स्कीम के तहत इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मुफ्त खाना भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह यात्रा सालासर धाम समेत रास्ते में आने वाले अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करने के बाद 28 फरवरी को देर शाम फरीदकोट लौट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें