फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लोगों का दर्द सुनने आया हूं : केजरीवाल

Sun, 28 Feb 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मालवा में लोगों ने जहां भव्य स्वागत किया, वहीं कई जगह पर जमकर विरोध भी हुआ। केजरीवाल जिले के गांव राउके कलां में शुक्रवार देर रात को ऐसे परिवारों को मिले, जहां नौजवान नशे के आदी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों का दर्द सुनने आया हूं, मुझे बड़ा दुख हुआ है कि प्रदेश का किसान आत्महत्याएं कर रहा है। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं।

वहीं बेरोजगारी से पंजाब का नौजवान नशे करने लग पड़ा है। केजरीवाल ने कहा कि जहां पंजाब में लोग बुनियादी सहूलियतों को तरस रहे हैं, वहीं प्रदेश के लोग महंगाई और बेरोजगारी से अच्छी सेहत सहूलियतें न मिलने से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्राप्तियों का विस्तार से जिक्र करते बताया कि दिल्ली में लोगों को मुफ्त पानी के साथ सस्ती बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी इमानदार लोगों की पार्टी है। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगा दी है।

उन्होंने बताया कि बीते साल कुदरती आपदा से पीड़ित किसानों को 50 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया गया। यदि वह मुआवजा न देते तो कोई भी किसान गलत कदम उठा सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर बेरोजगार के लिए रोजगार के साधन पैदा करने के अलावा शैक्षिक और सेहत सहूलियतें आम आदमी तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें