फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर लाल बत्ती लगाकर घूमता था सरपंच

Sat, 09 Nov 2013 04:54 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद रंग की अंबेसडर कार पर लाल बत्ती लगाकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने एक सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त सरपंच खुद को नेता बताता था। फौजा सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी अली वाला थाना सदर फिरोजपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सरपंच सूबा सिंह अपनी सफेद रंग की अंबेसडर कार पर लाल बत्ती लगाकर घूमता है।
विज्ञापन


खुद को नेता बताकर लोगों को गुमराह कर रहा है। गांव के सभी लोग उसे किसी राजनीतिक पार्टी का नेता समझते हैं। उधर, थाना सदर के एसआई बलजीत सिंह ने फौजा सिंह के बयान पर सरपंच सूबा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सरपंच की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें