फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे बिना टिकट कई यात्री पकड़े

Thu, 11 Feb 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के कामर्शियल विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों की टिकटें चेक करने के लिए फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर औचक छापामारी की।
विज्ञापन


स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कई यात्री बिना टिकट के पकड़े गए और उन्हें जुर्माना किया गया। छापामारी टीम की अगुवाई एडीआरएम अशुतोष पंथ और रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर रोशन सिंह कर रहे थे।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ही थी कि अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर औचक छापामारी कर दी। जो यात्री ट्रेन से उतरे थे उनकी टिकटें चेक करना शुरू कर दिया। कई यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे, जिन्हें जुर्माना कर छोड़ दिया गया। अधिकारियों की टीम के बारे में स्टेशन स्टाफ को भी कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जहां गंदगी दिखाई दी अधिकारियों ने संबंधित स्टाफ की क्लास भी लगाई और आगे से साफ सफाई न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसीएम हरदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें