फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बनी ताइक्वांडो चैंपियन

Tue, 07 Jan 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से पिछले दिनों आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी। मंगलवार को विजेताओं का मुक्तसर लौटने पर शानदार स्वागत किया गया।

विजेता टीम को 51 हजार रुपये राशि इनाम के तौर मिली। ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सूर्या ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न 27 राज्यों से करीब दो हजार ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें पंजाब की टीम ने पहला, दिल्ली की टीम ने दूसरा और नागालैंड की टीम ने तीसरे स्थान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाबली सतपाल ने किया था। इन खिलाड़ियों को दिल्ली कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश शर्मा, केसीसीआई कोरिया एजेंसी अंबेसी दिल्ली के जनरल स्पोर्ट्स मैनेजर ग्रेड मास्टर लीजोंगही और बिहार के पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब की टीम को जीत की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें