फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिसंबर से पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य : सुखबीर

Fri, 22 Nov 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार करोड़ की लागत वाले तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का उद्घाटन 25 नवंबर को किया जा रहा है और 8 दिसंबर को राजपुरा थर्मल प्लांट के उद्घाटन के बाद पंजाब देश का पहला अतिरिक्त बिजली वाला राज्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को संगरूर जिले में 88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के बाद मूनक में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस का नेतृत्व करने वाली यूपीए सरकार ने देश को महंगाई, भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया, जिसके कारण देश को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में इसे चलता किया जाए।  अर्थशास्त्रत्त्ी डा. मनमोहन सिंह के राज में आम इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से लेकर यूरिया, डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। तेल से ज्यादा महंगा प्याज हो गया है।

सुखबीर ने ऐलान किया कि 25 नवंबर से सभी जिलों में नीले कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा और एक दिसंबर से एक रुपये किलो आटा देने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। संगरूर, बरनाला और अन्य मालवा जिलों में नहरी पानी की समस्या के समाधान के लिए आगामी बजट में रजबाहों, सुएं के नवीनीकरण और सिंचाई क्षमता पच्चीस फीसदी तक बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाजवा के खिलाफ शामलात जमीन दबाने के मामले संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि इस संबंधी जांच माल विभाग कर रहा है। अकाली दल दिल्ली विधान सभा चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ रहा है और कल से पार्टी के बड़े नेता और पदाधिकारी दिल्ले में चुनाव प्रचार आरंभ करेंगे। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के बारे में सुखबीर ने कहा कि उसका हाल भी मनप्रीत बादल की पीपीपी जैसा होगा।
इस मौके पर राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का अनुभव और सुखबीर सिंह बादल की नई सोच के मेल से पंजाब विकास के साथ साथ समाज भलाई के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य कर रहा है। कांग्रेसी बताएं कि उन्होंने पंजाब के विकास के लिए क्या किया है?

इस मौके पर हलका इंचार्ज सुखवंत सिंह सराओ, मुख्य संसदीय सचिव बलवीर सिंह घुन्नस, एसजीपीसी सदस्य रामपाल सिंह बैहणीवाल, हरदेव सिंह रोगला, रविंदर सिंह चीमा, नरंजन सिंह भुटाल, पूर्व विधायक गुरबचन सिंह, तेजा सिंह कमालपुर,  डिप्टी कमिश्नर डा. इंदु मल्होत्रा, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एडीसी जतिंदर सिंह तुंग, सीवेज प्लांट को तैयार करने वाली कंपनी शपूरजी प्लोनजी के अधिकारी जावेद बलोच सहित अन्य मौजूद थे।

पंजाब को यूपी, बिहार से कम ग्रांट : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि यूपीए सरकार पंजाब को केंद्रीय ग्रांट देने में पक्षपात कर रही है। उन्होंने बताया कि जहां बिहार को 70 फीसदी, यूपी को पचास फीसदी और उत्तर पूर्वी राज्यों को केंद्रीय ग्रांट में से नब्बे फीसदी हिस्सा दिया जा रहा है, वहीं पंजाब को सिर्फ 19 फीसदी ग्रांट ही दी जा रही है। पंजाब को कम से कम 50 फीसदी ग्रांट दी जाए।

इनका परियोजनाओं किया किया उद्घाटन
शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने खनौरी, मूनक और लहरागागा में सौ फीसदी सीवरेज सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड द्वारा इन तीनों शहरों में 87.4 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइनें बिछाने तथा करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाले 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का नींव पत्थर रखा।

इसके अलावा गांव छाजली में 19 करोड़ रुपये की लागत से सुनाम-लहरा-जाखल सड़क पर नए बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन भी किया। आठ सौ मीटर लंबा यह पुल धूरी-जाखल रेलवे लाइन ऊपर क्रासिंग 84-सी पर निर्माण किया गया है, जिसके कारण यहां बेरोक यातायात बहाल होने से लहरा-जाखल-सुनाम-बुढलाडा जाने वाले वाहनों तथा इलाके के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें