फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन कैदी की मौत पर हंगामा

Fri, 24 Jan 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, (मालेकोटला/संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो महीने से यहां की सब जेल में बंद विचाराधीन कैदी मोहम्मद जाहिद की संदिग्ध हालात में हुए मौत का मामला जेल प्रशासन के लिए सिरदर्दी का सबब बन गया है।
विज्ञापन


जाहिद की मौत के लिए उसके परिजनों ने जेल प्रशासन को सीधे रूप से जिम्मेवार ठहराते हुए वीरवार देर रात तक मालेरकोटला में जमकर हंगामा किया और शव को सड़क पर रखकर जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने देर रात तक रेल ट्रैक को भी करीब दो घंटे तक बंद करके रेल यातायात बाधित किया, जिससे लुधियाना-हिसार पैसेंजर रेल को अहमदगढ़ में रोकना पड़ा है।

मृतक नौजवान मोहम्मद जाहिद के जीजा रिश्तेदार मोहम्मद शफीक ने आरोप लगाया कि जाहिद को नशा तस्करी के झूठे मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विचाराधीन होने के कारण उसे मालेरकोटला सब जेल में रखा गया था, लेकिन जेल अधिकारी उससे लगातार बगार (नाजायज मांगें) मांगते आ रहे थे जिसका जाहिद विरोध कर रहा था। जो कोई भी उससे जेल में मुलाकात करने अथवा खाने-पाने का सामान लेकर जाता, उसे भी तंग किया जाता।
विज्ञापन


शफीक ने बताया कि इसी माह की बीस तारीख को उसकी रेगुलर जमानत के आदेश जारी हो गए थे और आर्डर की कापी अभी मिलनी बाकी थी। वह उससे मुलाकात करने 20 जनवरी को जेल में गए तो वहां उन्हें बताया गया कि जाहिद की तबीयत खराब है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेजा गया है।

उसके परिवार वाले जब पटियाला गए तब तक जाहिद दम तोड़ चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि बगार पूरी न करने के चलते जेल अधिकारियों ने जाहिद को जमकर पीटा जिसके कारण उसकी मौत हुई है। शहर के सट्टा चौक के क्षेत्र में वीरवार देर रात तक भारी हंगामा होता रहा। पुलिस बल को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया था।

इस प्रकरण को लेकर जेल अधिकारियों ने फिलहाल अपना पक्ष रखने से गुरेज किया है जबकि मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट निर्मल सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच करके पंजाब सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा : ढींढसा
जिला संगरूर से राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने वीरवार देर रात मृतक जाहिद के परिजनों से मुलाकात करके जेल अधिकारियों की खुलकर शिकायत की है और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। ढींढसा ने इस मामले की न्यायिक जांच करवाने और पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजे का ऐलान किया है। ढींढसा ने कहा कि आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें