फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 करोड़ की हेरोइन समेत एक तस्कर काबू

Fri, 24 Jan 2014 09:46 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहद पार पाकिस्तान से आई 70 करोड़ रुपये की हेरोइन को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह पकड़ लिया। इस हेरोइन को दो भारतीय तस्कर बाइक पर लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन



पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा तस्कर चकमा देकर फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने दो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।


बठिंडा जोन के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल और डीआईजी युरिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज किकर सिंह पुलिस पार्टी के साथ फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड स्थित सुकड़ नहर के पास नाकाबंदी किए हुए थे।
विज्ञापन



गांव साबूआना की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति एक प्लास्टिक के बैग में कुछ ला रहे थे। पुलिस ने नाके पर रोककर शक की बुनियाद पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन के 14 पैकेट बरामद हुए। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपये है।




इसके अलावा एक पाकिस्तानी मोबाइल सिम कार्ड बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी गांव पल्ला मेघा थाना सदर फिरोजपुर के रूप में हुई है। जबकि दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत ने अपने दूसरे साथी का नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस गुरप्रीत से पूछताछ कर रही है। इस मौके पर एसएसपी मनमिंदर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें