फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से भेदभाव की बात बकवास : जाखड़

Tue, 25 Feb 2014 11:38 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक सुनील जाखड़ ने कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही है। ऐसी बात पूरी तरह से बकवास है। सत्ताधारी दल की ओर से इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। वे मंगलवार को अरोडवंश धर्मशाला में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर समेत प्रदेश के अन्य कई हिस्सों के लिए अग्निकांडों के निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। जाखड़ ने कहा कि जब पंजाब सरकार ने इस क्षेत्र में विकास करवाने के नाम पर हाथ खडे़ कर दिए थे तो उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ से मिलकर सरकार द्वारा बनाये गये नियमों से परे हट कर क्षेत्र की सीवरेज समस्य व सड़कों के लिए अबोहर शहर के लिए 76 करोड़ 21 लाख रुपये पंजाब सरकार को भिजवाए।

उन्होंने पूरे पंजाब के शहरों के लिए 12 सौ करोड़ रुपये की अनुदान राशि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से लाकर दी है। जाखड़ ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि इस राशि से सबसे पहले स्लम बस्तियों व शहर के भीतरी व अन्य भागों में खराब सीवरेज लाइनों को दुरुस्त करने की पहल की जाएगी। जाखड़ ने ओवरब्रिज की बात करते हुए कहा कि कुछ राजनेताओं एवं उनके पिछलगुओं ने ओवरब्रिज के निर्माण का नींव पत्थर रखने में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के लाइन पार इलाके में चार करोड़ की राशि आवंटित होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि पुल का निर्माण कार्य नहीं होगा। उन्हाेंने घोषणा की कि अगर पुल निर्माण नहीं हो सका तो वह आगे से चुनाव नहीं लडे़ंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें