फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध से होशियारपुर-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन रद

Wed, 18 Dec 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से बुधवार को होशियारपुर-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (अप-डाउन) रद करनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे देरी से चलीं। घने कोहरे ने ट्रेनों के चलने का टाइम टेबल ही बिगाड़ दिया। ट्रेनों के देरी से चलने व आने से यात्री ठंड में प्लेट फार्म पर ठुठरते रहे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि धुंध से चालकों को ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखने के आदेश दिए हैं ताकि कोई बड़ा रेल हादसा न हो जाए। धुंध के कारण होशियारपुर से फिरोजपुर आने व जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (74925-74926) को रद करना पड़ा। इस ट्रेन के यात्रियों को तमाम परेशानी उठानी पड़ी। यही नहीं दिल्ली से चलकर फिरोजपुर आने वाली पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मूतवी-अहमदाबाद लगभग पांच घंटे देरी से पहुंची। 9223 ट्रेन भी काफी देरी से फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची। अमृतसर से चलने व आने वाली ट्रेनें जैसे जनशताब्दी, पश्चिम एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें